बिग बॉस तमिल फेम संयुक्ता शनमुगनाथन शादी के बंधन में बंध चुकी हैं. उन्होंने एक क्रिकेटर से शादी रचाई हैं.
धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी रह चुके हैं दूल्हेराजा
चेन्नई: तमिल रियलिटी शो बिग बॉस फेम और एक्ट्रेस संयुक्ता शनमुगनाथन ने लंबे समय की डेटिंग के बाद क्रिकेटर अनिरुद्ध श्रीकांत के साथ शादी कर ली। यह शादी चेन्नई में एक प्राइवेट सेरेमनी के रूप में आयोजित की गई, जिसमें केवल करीबी परिवार और दोस्त ही शामिल हुए।
कपल ने अपने बड़े दिन की झलकियां इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। तस्वीरों में संयुक्ता गोल्डन कलर की ट्रेडिशनल साड़ी और जूलरी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं अनिरुद्ध भी गोल्डन पंचा (शर्ट और धोती) में उनके साथ मैच करते हुए नजर आए। वरमाला पहनते हुए दोनों का लुक बेहद परफेक्ट और आकर्षक था।
संयुक्ता और अनिरुद्ध ने अपनी शादी की तारीख भी फैंस के साथ साझा की है, जिसमें उन्होंने ‘27.11.2025’ को उनके शादी का दिन बताया। इसके साथ ही कपल ने एक वीडियो भी शेयर किया जिसमें पॉपुलर टेलीविजन प्रेजेंटर और कॉलमिस्ट भावना बालकृष्णन, जो संयुक्ता की करीबी दोस्त हैं, कपल के बारे में बातें करती नजर आ रही हैं।
अनिरुद्ध श्रीकांत कौन हैं?
अनिरुद्ध श्रीकांत, भारत के पूर्व क्रिकेटर कृष्णमाचारी श्रीकांत के बेटे हैं। अनिरुद्ध ने इंडियन प्रीमियर लीग में महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल चुके हैं।
संयुक्ता ने अपने करियर की शुरुआत तमिल फिल्मों से की थी और हाल ही में डायरेक्टर ए.एस मुकुंदन की फिल्म ‘मधरस माफिया कंपनी’ में पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाई थी। बिग बॉस तमिल में अपने रियलिटी शो के जरिए उन्हें काफी लोकप्रियता मिली।
फैंस ने सोशल मीडिया पर इस जोड़े की शादी पर खुशी जताई और उन्हें शुभकामनाएं दी। कपल ने अब अपने नए जीवन की शुरुआत परिवार और दोस्तों के बीच खुशी-खुशी की है।
