Udayprabhat
uttrakhandदेहरादून

नगर निगम देहरादून से शुरू किया पायलट प्रोजेक्ट, अब ड्रोन से होगी शहर में सफाई व्यवस्था की निगरानी

नगर निगम देहरादून से शुरू किया पायलट प्रोजेक्ट, पहले चरण में 15 वार्डों को किया शामिल

देहरादून: नगर निगम देहरादून द्वारा पायलट प्रोजेक्ट के रुप में ड्रोन के माध्यम से शहर के जीवीपी प्वाइंट्स व कूड़ा डंपिंग स्थलों की निगरानी ड्रोन से किए जाने की शुरुआत की गई है। इस प्रोजेक्ट की शुरुआत बुधवार को मेयर सौरभ थपलियाल की मौजूदगी में हुई।

पूर्व में जीवीपी प्वाइंटस तथा अन्य संबंधित स्थलों पर कूड़े की सूचना विलंब से प्राप्त होने के कारण स्थलों से कूड़ा उठान में देरी होने की संभावना बनी रहती थी। लेकिन अब ड्रोन से लाइव मानिटिरिंग की जा सकेगी, जिससें कूड़ा उठान की प्रक्रिया में गति, पारदर्शिता तथा प्रभावीलता आएगी। नगर निगम द्वारा ड्रोन के माध्यम से निगम क्षेत्र के अंतर्गत 15 वार्डो की लाईव मानिटिरिंग की जाएगी। साथ ही कारगी चौक स्थित मेकेनाइज्ड ट्रांसफर स्टेशन में वाहनों के आवागमन की भी निगरानी रखी जाएगी। ड्रोन फ्लाइट दो शिफ्टों में संचालित की जाएगी। पहला शिफ्ट सफाई से पहले सुबह आठ से 10 बजे तक और दूसरा शिफ्ट दोपहर 12 से दो बजे तक संचालित की जाएगी। ड्रोन लाइव मानिटरिंग के लिए नगर निगम के आईसीसीसी कट्रोल रूम में टीम नियुक्त की गई है, जो स्थलों पर कूड़ा डंप होने की सूचना संबंदित मुख्य सफाई निरीक्षक को प्रेषित करेगी। नगर आयुक्त नमामी बंसल ने भी स्वास्थ्य अनुभाग को ड्रोन से प्राप्त डेटा पर तत्काल व प्रभावी कार्यवाही किये जाने निर्देश दिए हैं।

Leave a Comment