Indian Cricketer Retirement: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज और इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी सटीक लाइन-लेंथ से धमाल मचाने वाले मोहित शर्मा ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट्स से संन्यास ले लिया है। हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स द्वारा रिटेन न किए जाने के बाद इस स्टार पेसर ने अपने क्रिकेट करियर को अलविदा कहने का फैसला लिया।
मोहित शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए अपने रिटायरमेंट की घोषणा की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी एक ब्लैक शैडो वाली तस्वीर साझा की और फैंस, बीसीसीआई तथा हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन का आभार जताया।
मोहित शर्मा ने लिखा भावुक पोस्ट…

अपनी पोस्ट में मोहित ने लिखा, “आज पूरे दिल से मैं क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से अपने रिटायरमेंट की घोषणा करता हूं। हरियाणा को रिप्रेजेंट करने से लेकर इंडिया की जर्सी पहनने और आईपीएल में खेलने तक—यह सफर किसी आशीर्वाद से कम नहीं रहा। हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन और अनिरुद्ध सर के गाइडेंस ने मेरे करियर को नई दिशा दी, जिसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता।”
mohitsharma18
Today with a full heart, I announce my retirement from all formats of cricket.
From representing Haryana to wearing the india jersey and playing in the IPL, this journey has been nothing short of blessing.
A very special Thanku to the Haryana Cricket Association for being the backbone of my career. And my deepest gratitude to Anirudh Sir, who’s constant guidance and belief in me shaped my path in ways words cannot express.
Thanku to the Bcci, my coaches, my teammates, ipl franchises, support staff and all my friends for their love and support.
Special thanks to my wife who always handled my mood swings and anger, and supported me through everything. I look forward to serving the game in fresh ways..
Thanku so much
Innings over gratitude forever❤️❤️
मोहित शर्मा ने अपने करियर के दौरान भारत के लिए वनडे और टी20 इंटरनेशनल मैच खेले और चेन्नई सुपर किंग्स जैसी दिग्गज टीम के साथ आईपीएल में कई यादगार प्रदर्शन किए। 2014 में वह भारत की टी20 वर्ल्ड कप टीम का भी हिस्सा रहे।
मोहित ने आगे लिखा, ‘बीसीसीआई, मेरे कोच, मेरे टीममेट्स, आईपीएल फ्रेंचाइजी, सपोर्ट स्टाफ और मेरे सभी दोस्तों को उनके प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद. मेरी पत्नी का खास शुक्रिया जिन्होंने हमेशा मेरे मूड स्विंग्स और गुस्से को संभाला, और हर चीज में मेरा साथ दिया. मैं नए तरीकों से खेल की सेवा करने के लिए उत्सुक हूं. बहुत-बहुत शुक्रिया. हमेशा के लिए इनिंग्स ओवर ग्रेटिट्यूड’.

मोहित शर्मा का क्रिकेट करियर
मोहित शर्मा ने भारत के लिए कुल 26 वनडे मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 25 पारियों में कुल 31 विकेट चटकाए है. उनका वनडे में भारत के लिए बेस्ट प्रदर्शन 4/22 रहा है. मोहित 8 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत के लिए 6 विकेट भी हासिल कर चुके हैं.
इसके अलावा उन्होंने आईपीएल में 120 मैचों की 119 पारियों में 134 विकेट अपने नाम दर्ज की हैं. मोहित आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात टाइटंस, दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स जैसी टीमों के लिए खेल चुके हैं. वो सीएसके और जीटी की चैंपियन टीम का भी हिस्सा रहे चुके हैं.
