Udayprabhat
uttrakhandक्राइमदेहरादून

देहरादून में बैंककर्मी बनकर तीन खातों से करीब साढ़े आठ लाख की साइबर ठगी, जानिये!

बैंककर्मी बनकर तीन खातों से करीब साढ़े आठ लाख साफ

देहरादून: एक बार फिर बैंक कर्मचारी बन साइबर ठगो ने एक खाताधारक के तीन बैक खातो से करीब साढ़े आठ लाख पए की रकम साफ कर दी। साइबर ठगो ने पीड़ित को लाइफ सर्टिफिकेट अपडेट करवाने का झांसा दिया था। पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पटेलनगर पुलिस फोन नम्बरो के जरिए साइबर ठगो की जानकारी निकालने का प्रयास कर रही है।

पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता खेम सिंह निवासी बडोवाला आर्केडिया ग्रांट प्रेमनगर ने शिकायत दी है कि 27 नवम्बर को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नम्बर से कॉल आई। फोन कॉल करने वाले ने खुद को बैंक ऑफ इंडिया का कर्मचारी बताते हुए जानकारी दी कि उनके द्वारा जमा किए गए लाइफ सर्टिफिकेट को बैंक ने रद्द कर दिया है और उसे अब ऑनलाइन अपडेट करना होगा। साइबर ठगों ने विश्वास हासिल करने के बाद उनसे उनके बैंक खातों और डेबिट कार्ड से संबंधित गोपनीय जानकारी मांगी। उन पर भरोसा कर उन्होने सारी जानकारी साझा कर दी।

जानकारी हासिल करने के बाद एक अन्य मोबाइल नम्बर से उन्हें एक एप्लीकेशन फाइल भेजकर डाउनलोड करवाया गया। इस फेक (फर्जी) एप्लीकेशन में उनसे खाते से संबंधित जानकारी भरवाई गई। इसके बाद ठगो ने उन्हें बताया कि उनका लाइफ सर्टिफिकेट सफलतापूर्वक अपडेट कर दिया गया है और अगले दिन सुबह फोन करने की बात कही। जब अगले दिन उन्हें कोई कॉल नहीं आया तो उन्हें शक हुआ। उन्होंने तत्काल अपने बैंक खातों का बैलेंस चेक किया। जांच में पता चला कि उनके तीन बैंक खातों से 8,42,300 की रकम ऑनलाइन ट्रांसफर कर ली गई है। पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Comment