Udayprabhat
uttrakhandदेहरादून

देहरादून नगर निगम के 27वें स्थापना दिवस पर CM धामी ने किए ₹46 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को देहरादून नगर निगम के 27वें स्थापना दिवस समारोह में प्रतिभाग करते हुए लगभग ₹46 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने नगर निगम की 27 वर्षों की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए इसे “स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित देहरादून” के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदानकर्ता बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अवसर केवल उपलब्धियों का उत्सव ही नहीं, बल्कि आने वाली चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए भविष्य के विकास का संकल्प लेने का भी है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेज़ी से आधुनिक शहरी ढांचे की ओर बढ़ रहा है और उत्तराखंड भी इसी दिशा में कार्य कर रहा है।

शहरी विकास की प्रमुख घोषणाएँ और परियोजनाएँ

देहरादून में ₹1400 करोड़ से अधिक की विभिन्न परियोजनाएँ प्रगति पर

शहर में ठोस कचरा प्रबंधन, मेकनाइज्ड ट्रांसफर स्टेशन और ICCC रियल-टाइम मॉनिटरिंग प्रणाली स्थापित

शहर के विभिन्न हिस्सों में 35 पार्कों का निर्माण

केदारपुरम में योगा थीम पर आधारित सबसे बड़े पार्क का निर्माण जारी

वीर बलिदानियों की स्मृति में विशेष पार्कों के माध्यम से 50,000 वर्ग मीटर हरित क्षेत्र विकसित

‘Renew Rispana’ अभियान के तहत नदियों के पुनर्जीवन का कार्य

30 इलेक्ट्रिक बसें संचालित, 11 स्थानों पर निजी ई-वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन

राष्ट्रीय स्वच्छता रैंकिंग में देहरादून का प्रदर्शन बेहतर — स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में 19वाँ स्थान, स्वच्छ शहर रैंकिंग में 62वाँ स्थान

 

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि ट्रैफिक दबाव कम करने के लिए रिस्पना और बिंदाल नदियों पर एलिवेटेड रोड निर्माण की योजना तैयार की जा रही है तथा कई स्थानों पर भूमिगत पार्किंग विकसित की जा रही हैं। कार्यक्रम के दौरान नगर निगम के उत्कृष्ट कार्मिकों को सम्मानित भी किया गया।

मेयर सौरभ थपलियाल ने कहा कि नगर निगम का लक्ष्य देहरादून को एक आधुनिक, स्वच्छ और पर्यावरण-अनुकूल शहर के रूप में विकसित करना है।

Leave a Comment