Udayprabhat
Breaking Newsखेलदेश

IND vs SA: टीम इंडिया आज नई टी20 जर्सी में उतरेगी मैदान पर, दक्षिण अफ्रीका से पहला मुकाबला

IND vs SA 1st T20: भारत-साउथ अफ्रीका के बीच आज पहला टी20 मैच खेला जाने वाला है. उससे पहले नई जर्सी में खिलाड़ी नजर आए.

IND vs SA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम की नई जर्सी आज आधिकारिक रूप से मैदान पर दिखाई देगी। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान रोहित शर्मा और तिलक वर्मा द्वारा लॉन्च की गई इस जर्सी को पहली बार टीम इंडिया कटक में पहनकर उतरेगी।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज (9 दिसंबर) ओडिशा के बाराबती स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। इससे पूर्व बीसीसीआई ने नई जर्सी में खिलाड़ियों का फोटोशूट वीडियो साझा किया, जिसमें खिलाड़ी नई डिजाइन को लेकर उत्साहित नजर आए।

खिलाड़ियों ने जर्सी पर दिए अपने विचार

वीडियो में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि टीम का लक्ष्य इस जर्सी पर एक और स्टार जोड़ने का है, जो वर्ल्ड कप जीत का प्रतीक होगा। तिलक वर्मा ने जर्सी की तुलना फुटबॉल टीम की ड्रेस से की, जबकि शिवम दुबे ने इसकी डिजाइन को बेहद आकर्षक बताया। हार्दिक पंड्या ने कहा कि नई जर्सी पहनना हमेशा एक खास अहसास देता है।

 

New threads 💙
Same dream 🏆

Eyes on the T20I series opener ⭐️💪 #TeamIndia | #INDvSA | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/0Ydytkx2bH

— BCCI (@BCCI) December 9, 2025

 

जर्सी की विशेषताएँ

टीम इंडिया की नई टी20 जर्सी गहरे नीले और ऑरेंज रंग के संयोजन में तैयार की गई है।

कॉलर पर तिरंगे के रंगों का उपयोग

शोल्डर पर सफेद पट्टियों की तीन लाइनें

डार्क ब्लू ग्राफिक्स

बीसीसीआई और एडिडास का लोगो

जर्सी स्पॉन्सर अपोलो टायर्स की ब्रांडिंग

एडिडास द्वारा डिज़ाइन की गई इस जर्सी को आधुनिक और स्पोर्टी लुक दिया गया है। नई जर्सी के साथ भारतीय टीम आज से टी20 सीरीज की शुरुआत करेगी, जिससे वर्ल्ड कप की तैयारियाँ भी गति पकड़ेंगी।

Leave a Comment