Udayprabhat
uttrakhand

पिरान कलियर पुलिस का शिकंजा, अवैध सट्टा चलाते युवक को दबोचा

पिरान कलियर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत थाना कोतवाली पिरान कलियर पुलिस ने अवैध सट्टा खाईबाड़ी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस टीम ने 30 मई को पिरान कलियर क्षेत्र में छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति को सट्टा खाईबाड़ी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी के कब्जे से सट्टा डायरी, एक पैन तथा 1650 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मौ. अरकान पुत्र मुख्तार हुसैन निवासी शहवाजपुरा खेड़ा, थाना रायसत्ती, जिला संभल (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है, जो वर्तमान में रईश के मकान, मुकर्रबपुर, कलियर में रह रहा था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना कलियर में मु0अ0सं0 112/26, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराध एवं अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Comment