Udayprabhat
uttrakhand

मुंबई की श्रद्धालु ने हरिहर आश्रम में लिया अवधेशानंद गिरि महाराज का आशीर्वाद

हरिद्वार: पुरुषोत्तम मास की पावन पूर्णिमा के अवसर पर मुंबई से पहुंची श्रद्धालु रीटा कौल ने कनखल स्थित हरिहर आश्रम में जूना अखाड़ा के आचार्य पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज से शिष्टाचार भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस दौरान आश्रम का वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु ने पुरुषोत्तम मास की पूर्णिमा के आध्यात्मिक महत्व पर चर्चा करते हुए गुरुदेव के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित की।

स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज ने उन्हें धर्म, सेवा, साधना और मानव कल्याण के मार्ग पर आगे बढ़ने का संदेश देते हुए आशीर्वचन प्रदान किया। उन्होंने कहा कि पुरुषोत्तम मास और पूर्णिमा का संयोग अत्यंत दुर्लभ एवं पुण्यदायी होता है, जिसमें भगवान विष्णु की आराधना, दान, जप और सत्संग से जीवन में आध्यात्मिक उन्नति और मानसिक शांति प्राप्त होती है।

कार्यक्रम के दौरान आश्रम में संत-महात्माओं और श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। पूर्णिमा के अवसर पर दिनभर पूजा-अर्चना, जप और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया।

Leave a Comment