Udayprabhat
uttrakhand

बीस सूत्रीय कार्यक्रम के उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला ने विकास कार्यों की करी समीक्षा

उत्तरकाशी: उत्तरकाशी  दौरे पर पहुंचे बीस सूत्रीय कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला ने सोमवार को जिला मुख्यालय में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर बीस सूत्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।

बैठक के दौरान उपाध्यक्ष ने अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने डी श्रेणी में शामिल विभागों के प्रदर्शन पर चिंता जताते हुए कहा कि संबंधित विभाग अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करें और बेहतर प्रदर्शन कर इस श्रेणी से बाहर निकलने का गंभीर प्रयास करें।

ज्योति प्रसाद गैरोला ने कहा कि जनपद के समग्र विकास के लिए सभी विभागों को टीम भावना, आपसी समन्वय और जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

बैठक के दौरान प्रख्यात सांख्यिकीविद् प्रो. पी.सी. महालनोबिस को भी याद किया गया। इस अवसर पर जिले के विकास की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में सांख्यिकी के प्रभावी उपयोग पर भी चर्चा की गई।

Leave a Comment