Udayprabhat
uttrakhandदेहरादून

देहरादून के मोती बाजार में फर्नीचर की दुकान में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल की टीमें

देहरादून: देहरादून के व्यस्त मोती बाजार स्थित देवकी कॉम्प्लेक्स में सोमवार को एक फर्नीचर की दुकान में आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद आसपास मौजूद दुकानदारों और लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू कर दिया। फर्नीचर की दुकान में आग लगने के कारण आसपास की अन्य दुकानों तक भी आग फैलने का खतरा बना हुआ है। ऐसे में दमकलकर्मी आग पर पूरी तरह काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं, घटना में हुए नुकसान का आकलन भी अभी नहीं किया गया है। आग पर काबू पाने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। घटना को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

Leave a Comment