Udayprabhat
Breaking Newsखेल

CSK vs PBKS: चेन्नई सुपर किंग्स लगातार दूसरी हार, पंजाब ने 5 विकेट से दर्ज की शानदार जीत

 209 रन भी नहीं बचा पाए चेन्नई, पंजाब का दमदार रनचेज

CSK vs PBKS IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 7वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत हासिल की। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की यह इस सीजन की लगातार दूसरी हार बन गई। चेन्नई के  एमए चिदंबरम स्टेडियम  में खेले गए इस मैच में पंजाब ने 210 रनों का बड़ा लक्ष्य सिर्फ 18.4 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

पंजाब के टॉप ऑर्डर का तूफान

पंजाब किंग्स की जीत में उनके टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों ने अहम भूमिका निभाई। प्रियांश आर्या ने ताबड़तोड़ 11 गेंदों में 39 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई। इसके बाद प्रभसिमरन सिंह (43 रन), श्रेयस अय्यर  (50 रन) और कोपर कोनोली  (36 रन) ने शानदार पारियां खेलीं। अंत में शसांक सिंह  और Marcus Stoinis ने तेजी से रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया।
शानदार बल्लेबाजी के लिए प्रियांश आर्या को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

CSK गेंदबाजों की जमकर हुई पिटाई

चेन्नई के गेंदबाज इस बड़े स्कोर को डिफेंड करने में पूरी तरह नाकाम रहे। मैट हेनरी सबसे महंगे साबित हुए, जिन्होंने 4 ओवर में 54 रन देकर 2 विकेट लिए।
वहीं Anshul Kamboj ने 43 रन देकर 2 विकेट जरूर झटके, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

 पहले बल्लेबाजी में CSK का दमदार स्कोर

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की शुरुआत खराब रही और संजू सैमसन जल्दी आउट हो गए। इसके बाद  कप्तान गायकाड़  और आयुष महात्रे ने पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 96 रन जोड़े। महात्रे ने 73 रन, गायकवाड़ ने 28 रन बनाए। आखिर में सरफराज खान  (32 रन) और शिवम दुबे  (45* रन) की तेज पारियों की बदौलत CSK ने 20 ओवर में 209 रन बनाए।

पंजाब की गेंदबाजी

पंजाब की ओर से विजयकुमार विशाक ने 2 विकेट लिए, जबकि चहल जैनसन, बार्टलेट को एक-एक विकेट मिला.

CSK vs PBKS IPL 2026: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जेन्सन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.

इम्पैक्ट प्लेयर: प्रियांश आर्या

चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, खलील अहमद.

इम्पैक्ट प्लेयर: राहुल चाहर

Leave a Comment