बारिश से प्रभावित मुकाबले में राजस्थान की लगातार तीसरी जीत
RR vs MI IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इंडियन प्रीमियर लीग के इस मुकाबले में बारिश के कारण मैच को 11-11 ओवर का कर दिया गया था। इस जीत के साथ राजस्थान ने सीजन में लगातार तीसरी जीत हासिल की।

जायसवाल और वैभव की तूफानी बल्लेबाजी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 3 विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाए।
यशस्वी जायसवाल ने 32 गेंदों में नाबाद 77 रन (10 चौके, 4 छक्के) बनाए। वहीं वैभव सूर्यवंशी ने 14 गेंदों में 39 रन की तेज पारी खेली।

मुंबई की खराब शुरुआत, टीम 123/9 पर सिमटी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत कमजोर रही। रोहित शर्मा (5), सूर्यकुमार यादव (6), हार्दिक पांड्या (9) और तिलक वर्मा (14) सस्ते में आउट हो गए। टीम 11 ओवर में 9 विकेट पर 123 रन ही बना सकी।
राजस्थान के गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन
राजस्थान की ओर से बर्गर, बिश्नोई और संदीप ने 2-2 विकेट लिए, जबकि तुषार और आर्चर को 1-1 विकेट मिला।
जायसवाल बने मैच के हीरो

शानदार बल्लेबाजी के लिए यशस्वी जायसवाल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा.
मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, एएम ग़ज़नफ़र, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह.

