Udayprabhat
Breaking Newsखेल

KKR vs SRH: हैदराबाद की दमदार वापसी, कोलकाता को 65 रनों से हराया

KKR vs SRH IPL 2026: हैदराबाद ने 226 रन बनाने के बाद कोलकाता को 161 रनों पर ही ढेर कर दिया.

KKR vs SRH IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स  को 65 रनों से हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की। 227 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की टीम 16 ओवर में 161 रन पर सिमट गई।

केकेआर की बल्लेबाजी रही कमजोर

लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता की शुरुआत आक्रामक रही, जहां Finn Allen ने 7 गेंदों में 28 रन बनाकर तेजी दिखाई। इसके बाद अंगकृष रघुवंशी ने 52 रन और रिंकू सिंह ने 35 रन की पारी खेली।हालांकि, अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके, जिससे टीम लक्ष्य से काफी दूर रह गई।

हैदराबाद के गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन

हैदराबाद की ओर से उनादकट  ने 3 विकेट झटके, जबकि मलिंगा और नितीश कुमार रेड्डी ने 2-2 विकेट हासिल किए। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए नितीश रेड्डी को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

हेड और अभिषेक ने दिलाई तेज शुरुआत

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की टीम ने तेज शुरुआत की। हेड और अभिषेक ने पावरप्ले में ही 90 रन जोड़ दिए। हेड ने 21 गेंदों में 46 रन बनाए, जबकि अभिषेक ने 21 गेंदों में 48 रन की पारी खेली।

शुरुआती झटकों के बाद Heinrich Klaasen ने 52 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। वहीं Nitish Kumar Reddy ने 39 रन का योगदान दिया। इन पारियों की बदौलत हैदराबाद ने 20 ओवर में 226/8 का बड़ा स्कोर खड़ा किया।

मुझरबानी रहे केकेआर के सबसे सफल गेंदबाज

कोलकाता की ओर से Blessing Muzarabani ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 41 रन देकर 4 विकेट लिए, लेकिन अन्य गेंदबाज उनका साथ नहीं दे सके।

इस मुकाबले में कोलकाता ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया। वहीं हैदराबाद ने Harshal Patel की जगह Shivam Kumar को मौका दिया।

टॉस के समय दोनों कप्तानों की प्रतिक्रिया

केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा, ‘हमें आम तौर पर पिच पर इतनी ज्यादा घास देखने को नहीं मिलती. इसके अलावा रात में ओस भी पड़ सकती है. इसीलिए हम पहले गेंदबाजी करना चाहते थे. ओस के बारे में पक्का नहीं कह सकते, क्योंकि हवा चल रही है. 40 ओवर तक पिच अच्छी रहनी चाहिए.

हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने कहा, ‘हम भी पहले गेंदबाजी करना चाहते थे. लेकिन पहले बल्लेबाजी करते हुए, हमें गेंद को देखकर उसके हिसाब से खेलना होगा. हमें अपना सबसे अच्छा खेल दिखाना होगा. आपको मैदान पर जाकर बुनियादी चीजें सही तरीके से करनी होंगी. इस मैच में हम चीजों को आसान रखने की कोशिश करेंगे. हमारी टीम में एक बदलाव है – शिवांग टीम में आया है, ताकि हमारे पास विकेट लेने के ज्यादा विकल्प खुले रहें. उसने नेट्स में अच्छी गेंदबाजी की है और हम उसे एक मौका दे रहे हैं.

 

KKR vs SRH: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी.

इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प: फिन एलन, मनीष पांडे, तेजस्वी सिंह, सौरभ दुबे, रोवमैन पॉवेल

सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, जयदेव उनादकट, डेविड पायने.

इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प: हर्षल पटेल, लियाम लिविंगस्टोन, ईशान मलिंगा, आर स्मरण, साकिब हुसैन.

Leave a Comment