KKR vs PBKS IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 12वें मुकाबले में कोलकाता और पंजाब के बीच खेला जा रहा मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। ईडन गार्डन्स में लगातार बारिश के चलते मुकाबला रद्द करना पड़ा, जिससे दोनों टीमों को एक-एक अंक साझा करना पड़ा।
मौसम विभाग की चेतावनी सही साबित हुई, क्योंकि मैच शुरू होने के कुछ ही देर बाद बारिश ने खेल में बाधा डाल दी। बारिश आने से पहले केवल 3.4 ओवर का खेल ही हो सका था।

इस दौरान केकेआर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट के नुकसान पर 25 रन बना लिए थे। हालांकि टीम को शुरुआती झटके भी लगे और फिन एलन व कैमरून ग्रीन के विकेट जल्दी गिर गए।
मैच में कोलकाता ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बड़े बदलाव किए थे। टीम ने अपने प्रमुख स्पिनर्स वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन को बाहर रखते हुए रोमन पॉवेल और नवदीप सैनी को मौका दिया। खास बात यह रही कि सात मैचों में पहली बार केकेआर इन दोनों अनुभवी स्पिनर्स के बिना मैदान में उतरी।

KKR vs PBKS: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: प्रियांश आर्य, सूर्यांश शेडगे, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे, हरप्रीत बराड़
कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग XI): फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, नवदीप सैनी, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: ब्लेसिंग मुज़ारबानी, मनीष पांडे, तेजस्वी सिंह, राहुल त्रिपाठी, सौरभ दुबे.
