Udayprabhat
Breaking Newsuttrakhandराज्य

गोदाम में रखी लकड़ीयों में लगी आग,फायर के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद बुझाई आग,देखिये VIDEO

शुक्रवार की देर रात को समय 21=36 फायर स्टेशन रामनगर के MDT के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की शमशान घाट रोड पर शाकिर नामक व्यक्ति के लकड़ी के गोदाम में आग लगी है। सूचना मिलते ही एक फायर यूनिट टीम FSSO उमेश चंद्र परगाई के नेतृत्व तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए जाकर देखा तो आग मोहम्मद इकबाल (शंकरपुर खजांची) के गोदाम में रखी लकड़ीयों में आग लगी हुई थी। जिसे FS यूनिट द्वारा MFE से पंपिंग कर दो होज पाइप फैलाकर कड़ी मशक्कत कर आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया । घटनास्थल पर स्थानीय पुलिस तथा लकड़ी गोदाम मालिक मौजूद रहे।।

आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया।आग लगने के कारण किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

Leave a Comment