Udayprabhat
uttrakhand

उत्तराखंड देहरादून के ज्वेलरी शॉप से चोरी हुआ 230 ग्राम सोना, वारदात के मास्टरमाइंड को जानकर हैरान रह गया मालिक

धामावाला बाजार स्थित ज्वेलरी शाप से 23 तोला सोना चोरी कर फरार बंगाल के तीन व्यक्तियों को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों के पास से चोरी का माल बरामद हो गया है। आरोपित चोरी को घटना को अंजाम देकर दिल्ली भाग गए थे जहां से सोना बेचने के लिए मुंबई जाने की फिराक में थे।
धामावाला बाजार स्थित ज्वेलरी शाप से 23 तोला सोना चोरी कर फरार बंगाल के तीन व्यक्तियों को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों के पास से चोरी का माल बरामद हो गया है। आरोपित चोरी को घटना को अंजाम देकर दिल्ली भाग गए थे, जहां से सोना बेचने के लिए मुंबई जाने की फिराक में थे।
दुकान में काम करने वाला कारीगर ही वारदात का मास्टर माइंड निकला। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर ने पत्रकारों से वार्ता में बताया कि सरस्वती मार्केट, धामावाला बाजार निवासी अजय वर्मा ने लक्खीबाग पुलिस चौकी में चोरी की शिकायत दी थी।
बताया कि 19 अगस्त को सुबह 10 बजे जब वह दुकान पहुंचे तो उनका कारीगर सोमनाथ अधिकारी दुकान पर नहीं था। उन्होंने दुकान में रखा सोना चेक किया तो कारीगर सोमनाथ को दिया हुआ 230 ग्राम सोना गायब था। सोमनाथ को फोन मिलाया तो उसका फोन बंद था।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर सोमनाथ अधिकारी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक नगर सरिता डोबाल ने शहर कोतवाल राकेश गुसाईं को टीम गठित कर आरोपित की तलाश शुरू करने के निर्देश दिए।

Leave a Comment