Udayprabhat
uttrakhand

प्रत्येक स्वयंसेवी अपने गाँव में ग्रामीणों की चौपाल लगाकर, उन्हें कार्यात्मक साक्षरता के प्रति जागरुक करें- गढ़वाल मण्डल कार्यक्रम समन्वयक।

कोटद्वार। अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के उपलक्ष्य में पब्लिक इण्टर कालेज सुरखेत में एन० एस० एस० की पहल पर आयोजित कार्यशाला में छात्र – छात्राओं को बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मकता (एफ. एल. एन.) के साथ ही कार्यात्मक साक्षरता का प्रशिक्षण देकर अपने-अपने गांवों में लोगों को शिक्षित और समझदार बनाकर समावेशी समाज निर्माण का आहवान किया गया।
साक्षरता कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए विद्यालय कि प्रधानाचार्य तथा रा०से० योजना के गढ़वाल मण्डल कार्यक्रम समन्वयक पुष्कर सिंह नेगी ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में निपुण भारत अभियान के तहत बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान में छात्र- छात्राओं को निपुण बनाने के साथ ही कार्यात्मक साक्षरता व डिजीटल साक्षरता पर विशेष जोर दिया गया।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्वयंसेवी अपने गाँव में ग्रामीणों की चौपाल लगाकर उन्हें कार्यात्मक साक्षरता के प्रति जागरुक करेंगे ताकि आम जनमानस अपनी समस्याओं के प्रति सम्बन्धित विभागों से पत्राचार करना, बैंक, पोस्ट ऑफिस में जाकर अपने खातों से लेन-देन करने हेतु स्वयं फॉर्म भरने में सक्षम हो, में लोगों की सकें। सूचना प्रौद्योगिकी के वर्तमान युग में लोगों को
डिजीटली साक्षर बनाना आज के समय की आवश्यकता है।
आयोजित कार्यशाला में एनएसएस स्वयंसेवी अमन नेगी, अनिरुद्ध थपलियाल, सूजल राणा, मोहित रमोला, आयुष, राहुल, शिव आशीष पांथरी, अभिषेक, करन, अनुष्का, प्रियंका अर्चना, गौरी, रोनिका, दीया, साक्षी, तनु, खुशबू, शिवानी नेहा सहित अन्य छात्र- छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Comment