Udayprabhat
uttrakhandदेहरादून

मनरेगा बचाने और लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस ने देहरादून में किया जोरदार प्रदर्शन

राहुल गांधी की आवाज दबाने के विरोध में राजीव भवन में धरना

देहरादून: प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन, देहरादून में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सेवा दल के आह्वान पर “मनरेगा बचाओ संग्राम” एवं संसद में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी की आवाज दबाने के प्रयासों के विरोध में धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया।

प्रदर्शन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। धरने में उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व मंत्री संजय कनौजिया सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि मनरेगा केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि देश के करोड़ों गरीब, मजदूर, किसान और ग्रामीण परिवारों के लिए रोजगार और सम्मान का आधार है। इस योजना को कमजोर करना सीधे तौर पर गरीबों के अधिकारों पर हमला है।

कांग्रेस नेताओं ने संसद में राहुल गांधी को बोलने से रोके जाने को लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की भावना के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा कि विपक्ष की आवाज़ दबाकर सरकार अपने दायित्वों से नहीं बच सकती।

Leave a Comment