2020 में हुई थी हत्या, बदबू आने पर खुला था राज
लिव इन पार्टनर ने साथी की हत्या कर दी थी, लव ट्रायंगल में ये हत्या हुई थी
हरिद्वार: सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र में एक सनसनीखेज लिव-इन पार्टनर हत्या मामले में मुख्य आरोपी रोहित को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। कोर्ट ने रोहित की कथित प्रेमिका मंजू को भी सबूत मिटाने के आरोप में दोषी ठहराया और उसे पांच साल की सश्रम कारावास की सजा दी है।
यह मामला वर्ष 2020 का है, जब रोहित और सोनम (उर्फ वर्षा) सिडकुल की एक कंपनी में साथ काम करते थे। दोनों एक ही कमरे में लिव-इन पार्टनर की तरह रह रहे थे। रोहित का मंजू से अफेयर चल रहा था, जिससे सोनम नाराज थी। ईर्ष्या और संबंधों के विवाद के चलते रोहित ने सोनम की क्रूर हत्या कर दी।
