Udayprabhat
uttrakhand

नदी में बहाव तेज होने पर ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे बंद, कोटद्वार में उफनाए गदेरे में बही कार

नदी में बहाव तेज होने पर लोगों ने चालक को आगे जाने से रोका पर वह नहीं रुका और जबरन नदी पार करने लगा।

उत्तराखंड में आज मंगलवार को भी बारिश का सिलसिला जारी है। सुबह कोटद्वार भाबर में एक उफनाए गदेरे (बड़ा नाला) में कार बह गई। इस दौरान चालक ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि नदी में बहाव तेज होने पर लोगों ने चालक को आगे जाने से रोका पर वह नहीं रुका और जबरन नदी पार करने लगा। इस दौरान कार गदेरे में काफी दूर तक बह गई और क्षतिग्रस्त हो गई।

Leave a Comment