भारतीय नौसेना की अफसर व देहरादून की पायल गुप्ता समुद्र पर 27000 मिल की दूरी ओशन ग्लोब रेस(OGR) से पूरी करेंगी। उनके साथ उनकी टीम मेडेन फैक्टर की 12 अन्य युक्तियां होगी।
मैडेन फैक्टर फाउंडेशन विश्व में गर्ल एजुकेशन पर काम करने वाली संस्था है।जो लड़कियों में यह जज्बा पैदा करना चाहता है। कि वह किसी चुनौती पर विजय प्राप्त कर सकती हैं।
अमेरिका की हीथर थॉमस मेडेन ग्लोब रेस के लिए फैक्टर टीम की कप्तान घोषित की गई है। रेस 10 सितंबर को साउथम्प्टेन से शुरू होगी। मैकइंटायर एडवेंचर द्वारा आयोजित इस रेस की खासियत यह है कि प्रतिभागी टीमें समुद्र में कंप्यूटर,उपग्रह, जीपीएस या किसी उच्च तकनीक के रेस पूरी करेंगी।रेस में हिस्सा लेने वाली सभी नौकाएं 1988 से पहले की तकनीक से निर्मित है।
ओशन ग्लोब रेस संस्थापक डॉन मैकइंटायर के मुताबिक 15 शौकिया टीम में अपनी रेट्रो नौकाओं के साथ 29 अगस्त को साउथम्प्टेन के ओशन विलेज मरीना में एकत्र होगी। पायल गुप्ता ने 2014 में भारतीय नौसेना की पांच अन्य महिला सदस्यों संग स्वदेश निर्मित पाल नौका तारिणी के जरिए 254 दिनों में 40 हजार समुद्री मील की दूरी तय कर दुनिया का चक्कर लगाने का रिकॉर्ड भी कायम किया था। पायल फिलहाल इस रेस के लिए विदेश में अपने दल के साथ विभिन्न चरणों की तैयारियों में जुटी है।
