Udayprabhat
देश

दक्षिण अफ़्रीका, एयरपोर्ट पर पीएम मोदी के स्वागत को लेकर वहाँ के मीडिया में क्या है विवाद?

दक्षिण अफ़्रीका में एयरपोर्ट पर पीएम मोदी के स्वागत को लेकर वहाँ के मीडिया में क्या है विवाद?
दक्षिण अफ़्रीका के जोहानिसबर्ग में संपन्न हुई ब्रिक्स की बैठक में शिरकत करने गए भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर वहाँ के मीडिया में एक दावे को लेकर विवाद खड़ा हो गया है.

दक्षिण अफ़्रीका के मीडिया में छपी ख़बरों में दावा किया जा रहा है कि पीएम मोदी का प्लेन जोहानिसबर्ग एयरपोर्ट पर लैंड हुआ तो वह बाहर नहीं निकले, क्योंकि उनके स्वागत में एक कैबिनेट मंत्री को भेजा गया था.

पूरे विवाद पर भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची की प्रतिक्रिया आई है.
अरिंदम बागची ने गुरुवार को साप्ताहिक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में इस विवाद से जुड़े एक सवाल के जवाब में कहा, ”यह पूरी तरह से ग़लत है. सच कहूं तो यह किसी की कोरी कल्पना का नतीजा है. दक्षिण अफ़्रीका की सरकार ने भी इसे ख़ारिज कर दिया है. दक्षिण अफ़्रीका के उपराष्ट्रपति एयरपोर्ट पर थे और उन्होंने ही पीएम मोदी की अगवानी की थी. हम ख़ुश हैं कि उन्होंने पीएम मोदी की अगवानी के लिए एयरपोर्ट पर आने का कष्ट उठाया. ये पूरी तरह से मनगढ़ंत है.”

Leave a Comment