Udayprabhat
उत्तर प्रदेशक्राइमराज्य

ट्यूशन पढ़ने गई नाबालिक युवती का शव शेरकोट खो नदी में तैरता मिला।

ट्यूशन पढ़ने गई नाबालिक युवती का शव शेरकोट खो नदी में तैरता मिला।

बिजनौर के शरकोट में उस समय हड़कंप मच गया जब दो दिन से लापता नाबालिक युवती की लाश फूली हुई शरकोट खो नदी में तैरती दिखाई मिली । सूचना मिलने पर पहुँचे परिजनों में कोहराम मच गया । रविवार की सुबह ट्यूशन पड़ने के लिए घर से निकली थी लड़की अगले दिन लड़की का फोन चप्पल और बैग पुलिस को शेरकोट खो बैराज के पास मिला था।

बिजनौर के थाना शरकोट श्रेत्र के ग्राम हाफिजाबाद बिहारीपुर निवासी सत्यदेव सिंह की 16 वर्ष की बेटी खुशबू सैनी कक्षा 11 की छात्रा थी। खुशबू रविवार की सुबह साढ़े नो बजे घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए गई थी।
बताया जा रहा है। ट्यूशन पढ़ने के बाद खुशबू घर नही पहुंची। जिसकी बाद परिजनों द्वारा उसको काफी तलाश किया गया। परन्तु कोई सुराग नही लगा। वही सोमवार को परिजनों ने शेरकोट थाना मे अपनी लड़की का अपहरण होने का मुकदमा दर्ज कराया था । पुलिस ने कार्यवाही करते हुए लड़की के फोन ट्रेस किया तो उसका फोन पुराने फुल के पास मिला वही बराबर मे उसके चप्पल और बेग भी मिला जिसके बाद पुलिस ने लड़की की तालाश तेज कर दी थी। मंगलवार की दोपहर लगभग 2 बजे खुशबू की लाश खो बैराज मे पानी मे तैरती मिली जिसकी खबर से परिवार मे कोहराम मच गया लड़की की बॉडी बुरी तरह से फुल गई। पुलिस ने बॉडी को बाहर निकाल कर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया ।और आगे की कार्यवाही शुरु करदी। – अंजनी कुमार, सीओ अफ़ज़लगढ़ ने बताया कि परिजन की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लड़की की तलाश जारी कर दी गई थी। सर्विलेंस की मदद से लड़की का बैग और फोन शेरकोट को बैराज के पास मिला है। लड़की के शराब को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई प्रचलित है।

Leave a Comment