Udayprabhat
उत्तर प्रदेश

दबिश के दौरान शहजाद की छत से गिरकर मौत, दरोगा सहित चार पुलिसकर्मी निलंबित

बिजनौर के कोतवाली देहात इलाके में पुलिस दबिश के दौरान एक युवक की छत से गिरने से मौत हो गई, घटना के विरोध में ग्रामीणों ने घंटो यातायात अवरुद्ध कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की ! मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने दबिश देने में शामिल एक दरोगा सहित चार पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया और परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दरअसल धामपुर इलाके के गांव तिबड़ी निवासी शहजाद के विरुद्ध 28 अगस्त को गांव की शबाना नामक महिला ने जान से मारने की धमकी देने का मामला धामपुर थाने पर दर्ज कराया था। धामपुर पुलिस को शहजाद के कोतवाली देहात की रहमतुल्ला कॉलोनी में एक रिश्तेदार के घर छिपे होने की सूचना मिली जिस पर एक दरोगा सहित चार पुलिसकर्मी कोतवाली देहात शहजाद को पकड़ने पहुंचे । दबिश के दौरान शहजाद की छत से गिरने से मौत हो गई। पुलिसकर्मी घायल शहजाद को मौके पर छोड़कर फरार हो गए । घटना से आक्रोशित लोगों ने कोतवाली देहात के मुख्य चौराहे पर घंटो जाम लगाया और कार्रवाई की मांग की। अर्ध रात्रि को पुलिस के आला अफसरो ने परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया और मामले में लापरवाही बरतने पर दरोगा अनिल कुमार सहित चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया । पुलिस प्रशासन ने डीएम से मजिस्ट्रेट जांच का भी अनुरोध किया है ताकि इस स्थिति स्पष्ट हो सके ।

Leave a Comment