थाना शेरकोट प्रांगण में आगामी पर्व और त्योहार , कृष्ण जन्माष्टमी ,राम डोल,नवमी मेला , एवं मोहर्रम के संबंध में शांति सुरक्षा समिति की मीटिंग का आयोजन किया गया ।जिसकी अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी अफजलगढ भरत कुमार सोनकर व संचालन शेरकोट थाना अध्यक्ष किरनपाल ने किया।
मीटिंग के दौरान सभी से मिलजुलकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने का आग्रह किया गया। साथ साथ, शेरकोट थाना प्रभारी किरनपाल सिंह ने कहा कि कोई भी नई परंपरा नहीं होनी चाहिए।और न ही किसी भी नई परंपरा की शुरुआत न करने की सख्त हिदायत भी दी गई । यदि ऐसा किसी ने किया तो उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
शेरकोट थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अ़ंनको गांवो में निकलने वाले जुलूस व लगने वाले मेलों के लिए पूर्व की भांति इस वर्ष भी धामपुर उप जिला अधिकारी महोदय से उनके लिए परमिशन कराने के लिए स्पष्ट निर्देश दिए गए। मीटिंग में उपस्थित रहे । संजीव राजपूत,
कामेश्वर राजपूत ,नरदेव सिंह, नितिन चौहान ,प्रदीप यादव, रणजीत सिंह दारा, नगर पालिका परिषद सभासद राधे सैनी, पूर्व सांसद सुभाष चंद्र सैनी, गौरव शर्मा, कृपाल सैनी, मुनेश सैनी एस भारती, खालिद खान ,नासिर प्रधान राधे सैनी, अदनान , ताहिर अहमद, अरमान सैफी आदि लोग मौजूद रहे
