Udayprabhat
उत्तर प्रदेश

एएसपी सिटी ने परेड का किया निरीक्षण

बिजनौर अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन के परेड ग्राउन्ड में मंगलवार परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया। अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल करवायी गई। यूपी-112 वाहनों में उपकरणों के रखरखाव, ड्रोन कैमरे आदि का भी निरीक्षण किया गया। इसके उपरान्त अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा परिवहन शाखा, मैस, कैन्टीन व शस्त्रागार आदि का निरीक्षण किया गया व रजिस्टर पेशी के दौरान सर्वसंबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Leave a Comment