Udayprabhat
देश

Morocco Earthquake: मोरक्को में तेज भूकंप के झटके, 296 से ज्यादा लोगों की मौत

Morocco Earthquake: तुर्की के बाद अब उतर अफ्रीकी देश मोरक्को (Earthquake in Morocco) में 6.8 की तीव्रता से आए भूंकप ने तबाही मचा दी। यहां धरती के कंपन से लगभग 296 से अधिक लोगों की मौत हो गई हैं। वहीं, 153 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। भूकंप से हुए विनाश को देखते हुए मरने वालों का आंकड़ा और बढ़ने की आशंका है और लोगों को मलबे से निकालने के लिए बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
6.8 की तीव्रता से आया भूकंप
मोरक्को में शुक्रवार (8 सितबंर) देर रात शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए। धरती के कंपन से कम से कम 296 लोगों की मौत हुई। मृतकों की संख्या और भी बढ़ सकती है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने कहा कि, भूकंप का केंद्र मराकेश से 71 किमी दक्षिण-पश्चिम में 18.5 किमी की गहराई पर था। भूकंप स्थानीय समयानुसार रात 11:11 बजे आया, जबकि भारतीय समयानुसार यहां सुबह के 3.41 बजे भूकंप आया। भूकंप की तीव्रता 6.8 बताई जा रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया शोक
अफ्रीकी देश मोरक्को मे आए भीषण भूंकप को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है। उन्होंने ट्विटर पर दुख व्यक्त करते हुए लिखा, “मोरक्को में भूकंप के कारण हुई जानमाल की हानि से अत्यंत दुख हुआ। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं मोरक्को के लोगों के साथ हैं। उन लोगों के प्रति संवेदना जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। भारत इस कठिन समय में मोरक्को को हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है।”

Leave a Comment