Udayprabhat
देश

UAE पर भी पड़ा महंगाई का असर, एक फैसले से बढ़ी अरब दुनिया की मुश्किल

केंद्र की मोदी सरकार ने खुदरा कीमतों को नियंत्रण में रखने और आगामी त्योहारी सीजन में घरेलू आपूर्ति को बढ़ावा देने के लिए बीते 19 अगस्त को प्याज के निर्यात पर 40% शुल्क लगा दिया था। भारत के इस कदम से अरब दुनिया की दिक्कतें बढ़ गई है
आगामी त्योहारी सीजन के दौरान देश में प्याज की कीमतें बढ़ाने की संभावना है। इसे देखते हुए भारत सरकार ने शनिवार (19 अगस्त ) को प्याज के निर्यात पर 40 फिसदी शुल्क लगा दिया था,जिसे बाजार में नियंत्रित कीमतों पर प्याज की आपूर्ति बनी रहे। सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार 31 दिसंबर तक प्याज के निर्यात पर शुल्क लागू रहेगा। यानी 31 दिसंबर तक अगर कोई व्यापारी अन्य देश को प्याज निर्यात करता है। तो उसे शुल्क के रूप में 40% सरकार को देना होगा।
वैश्विक परस्पर निर्भरता के युग में ऊर्जा आपूर्ति से लेकर खाद्य सुरक्षा तक के क्षेत्रों को लेकर किसी भी देश का निर्णय शायद ही उसे देश तक सीमित रहता है। प्याज के निर्यात पर 40% शुल्क लगाने के भारत के कदम का भी असर सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रहा है। भारत के इस कदम से अरब दुनिया के बहुत देश जो मुख्यतः आयात पर निर्भर है, उनके लिए प्याज की आपूर्ति सुनिश्चित करना चिंता का विषय हो गया है।

Leave a Comment