Udayprabhat
राज्य

हिमाचल में सड़क हादसे में 3 की मौत, 8 घायल, भूस्खलन से NH-5 बंद

Chamba Road Accident : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में दादी-पोती सहित तीन लोगों की जान चली गई। वहीं इस दुर्घटना में आठ लोग घायल हो गए। घायलों को चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि गाड़ी में सवार सभी लोग मंदिर से पूजा करने के बाद घर लौट रहे थे। वहीं, हिमाचल के किन्नौर जिले में निगुलसरी के पास भूस्खलन की घटना सामने आई है। लैंडस्लाइड के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 5 बंद हो गया।
हादसे 3 की मौत, 4 बच्चों सहित 8 घायल

हादसे के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि चंबा के माणी- सिढ़कुंड रोड पर गुरुवार शाम को एक बोलेरो गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। इस गाड़ी में 11 लोग सवार थे। सड़क हादसे में दादी-पोती सहित तीन लोगों की जान चली गई। वहीं चार बच्चे, तीन महिलाएं और चालक घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंचा पुलिस प्रशासन ने घायलों को इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चम्बा अस्पताल में भर्ती करवाया। प्रशासन की तरफ से मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार और घायलों को 5-5 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है

Leave a Comment