Udayprabhat
राज्य

श्योपुर से प्रारंभ हुई जन आशीर्वाद यात्रा के, दूसरे दिन भी उमड़ा जन सैलाब।

श्योपुर से प्रारंभ हुई जन आशीर्वाद यात्रा के दूसरे दिन भी उमड़ा जन सैलाब।
आज इस यात्रा के दौरान विजयपुर, टर्रा, ढोढ़र गांव सहित अनेक स्थानों पर सभाओं को संबोधित किया।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार ने देश और प्रदेश का चहुंमुखी विकास किया है। गरीब कल्याण की योजनाओं के सहारे मध्य प्रदेश बीमारू राज्य से विकसित राज्य की श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया है। जनजातीय समाज का मान बढ़ाने का काम भाजपा सरकार ने किया है। कांग्रेस ने तो सिर्फ उनके साथ धोखा और छलावा किया है। अब कांग्रेस को सबक सिखाने का समय आ गया है। विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार बनाकर विकास के पहिए को आगे बढ़ाना है, यह वचन मैं आपसे लेना चाहता हूं। आप यह उत्साह बनाए रखना, एक बार फिर से ग्वालियर-चंबल से कमल का फूल खिलेगा।

Leave a Comment