सैकड़ो वर्षों से लगते चले आ रहे जाहरवीर नवमी मेले का शुभारंभ विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर किया गया।
गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी शेरकोट के मोहल्ला शेखान में स्थित नवमी मेला भूमि पर आयोजित नवमी मेले का शुभारंभ पंडित विशाल भारद्वाज ने विधि विधान के साथ जाहरवीर गोगा जी महाराज की कथा व पूजा अर्चना के साथ कराया।तथा जाहरवीर झंडा लगने वाले स्थान को गंगाजल से शुद्ध कर हवन प्रक्रिया पूर्ण की । हवन के पश्चात मिष्ठान का वितरण प्रसाद के रूप में किया गया ।
मेले परिसर में बने कार्यालय का उद्घाटन पण्डित शरद चंद्र शर्मा ने किया।इस जाहरवीर नवमी मेला कमेटी शेरकोट संरक्षक जितेंद्र गहलोत, कुंवर ठाकुर संजय गहलोत, पंडित शरद चंद शर्मा, धर्मवीर सिंह चौहान। मौके पर मेला कमेटी के अध्यक्ष रणजीत सिंह दारा, कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार यादव, महामंत्री संजीव चौहान, शेरकोट कस्बा इंचार्ज बबलू सिंह ,कांस्टेबल प्रदीप कुमार, दिनेश सैनी ,दिनेश वर्मा,पदम चौहान ,विपिन कुमार सभासद ,सुशील सैनी ,कृष्ण गोपाल त्यागी , रामवीर सैनी बीरबल सैनी,राजेंद्र सैनी, कर्नल योगेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। सुरक्षा की दृष्टि से सुभाष चंद्र बोस शेरकोट चौकी प्रभारी बबलू सिंह, सहित पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा
