हल्दौर थाना क्षेत्र में हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। जिसमे पुलिस ने मृतक राहुल के ही तीन दोस्तो को गिरफ्तार किया है जिनके पास से कत्ल में प्रयुक्त डंडा व कपड़े आदि समान बरामद कर लिया गया है।।
विदित हो कि हल्दौर के प्रेमनगर निवासी राहुल का शव उसी के घर की छत से बरामद हुआ था। जहां मृतक के परिजनों ने राहुल के ससुरालियों पर रंजिशन हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा पंजीकृत कराया था,वहीं पुलिस ने विवेचना के बाद जहां आरोपितों को निर्दोष बताया है वहीं राहुल के तीन दोस्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के ग्राम जलालपुर हसन निवासीगण राहुल पुत्र भीम सिंह, निपेन्द्र उर्फ कलुआ पुत्र भगवंत सिंह, कामेंद्र उर्फ चुटकी पुत्र ओमकार सिंह ने राहुल को दारू पिलाकर रंजिशन उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि कत्ल में प्रयुक्त सामान भी आरोपितों के पास से बरामद कर लिया गया है
