प्राप्त जानकारी के अनुसार
कांग्रेस पार्टी की यूपी जोड़ो यात्रा को जिला बिजनौर में सफल बनाने के लिए कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिला उपाध्यक्ष अरमान सैफी, कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश सचिव मोहम्मद सैफ, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिला सचिव सैफ मंसूरी ने जिला बिजनौर के सभी कांग्रेसियों से एकजुट होकर यूपी जोड़ो यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर इस यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया है। मोहम्मद अरमान सैफी ने कहा कि 22 दिसंबर को बिजनौर के बैराज रोड पर यात्रा पहुंचेगी जिसमें जिला बिजनौर के सभी कांग्रेसियों को बढ़ चढ़कर वहां पहुंचना है। और यात्रा में आए सभी नेताओं का जोर शोर से स्वागत करना है, वही मोहम्मद सैफ ने बताया कि कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा बुधवार को सहारनपुर से शुरू होगी इस यात्रा में 300 से ज्यादा नेता मौजूद रहेंगे और इस यात्रा में 161 स्थान पर नुक्कड़ सभाएं होंगी। जिसमें भाजपा सरकार की गलत नीतियों के विरोध में और ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ने की रणनीति के तहत यूपी जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है। वही सैफ मंसूरी ने बताया की उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से यात्रा का शुभारंभ होने के बाद विभिन्न जिलों से होते हुए 18 दिन बाद लखनऊ पहुंचेगी, जिसको लेकर मोहम्मद सैफ ने सभी कांग्रेसियों से अपील की है कि वह यात्रा के अंत तक यात्रा में शामिल होकर जिला बिजनौर का नाम ऊंचा करे।
previous post
