Udayprabhat
उत्तर प्रदेश

मंडावली में लापता युवक का पेड़ से लटका मिला शव

दो दिन से लापता युवक का शव पेड़ से लटका मिला है। जहां युवक का शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया है वहीं प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या से जुड़ा नजर आ रही
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंडावाली क्षेत्र के औरंगापुर भिक्कू निवासी दो दिन से लापता एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला है। युवक के शव के पास उसकी बाइक भी खड़ी मिली है जिससे प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या से जुड़ा मामला नजर आ रहा है। बताया जाता है कि युवक ज्वालापुर में अपने परिवार संग रहकर नौकरी करता था। जहां से यह दो दिन पूर्व गांव के लिए कहकर निकला था। हालांकि दो दिन तक भी न तो घर और न ही निज स्थान पर पहुंचने के बाद मृतक के पिता ने पुलिस को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जिसके बाद युवक का शव जंगल में लटका मिलने पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। उधर पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर सभी पहलुओं पर जांच में जुट गई है।

Leave a Comment