एक महिला ने फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली है। महिला का पति गंज में दांतों का अस्पताल चलाता है। उधर महिला की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना कोतवाली शहर जनपद बिजनौर की चौकी विदुर कुटी गंज में प्रीति सैनी नाम की एक महिला ने फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली है। महिला का पति आकाश सैनी गंज में ही दांतों का अस्पताल चलता था। मौत के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाए है। प्रीति सैनी की शादी आकाश सैनी से करीब 3 वर्ष पूर्व हुई थी, जिसके दो बच्चे हैं।
