पटना के बेऊर जेल में बंद 6 कुख्यात कैदियों को भागलपुर जेल में शिफ्ट किया गया
पटना के बेऊर जेल में बंद कुख्यात रवि गोप सहित छह कैदियों को भागलपुर जेल भेज दिया गया है. इन कैदियों को कारा की विधि व्यवस्था के हित में भागलपुर के सेंट्रल जेल व जुब्बा साहनी जेल में भेजा गया है. बेऊर जेल प्रशासन इन कैदियों की हरकतों से तंग आ चुका था. आए दिन ये कुख्यात अशांति फैलाते रहते थे और जब इनपर लगाम लगाने के लिए कार्रवाई होती थी तो ये अनशन पर बैठ जाते थे. जेल की सुरक्षा और विधि व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए इन्हें भागलपुर की जेलों में भेज दिया गया है
