Udayprabhat
uttrakhandराज्य

‘केजरीवाल मॉडल vs भाजपा मॉडल’ : मनीष सिसोदिया को रहा इंतजार,IRDT ऑडिटोरियम नहीं पहुंचे मदन कौशिक

  • दिल्ली  के उपमुख्यमंत्री की बहस की चुनौती का कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने नहीं दिया जवाब
  • सिसोदिया ने सीएम त्रिवेंद्र को बताया जीरो वर्क सीएम
  • 6 जनवरी को दिल्ली आकर बहस के लिए दोबारा दिया निमंत्रण

न्यूज डेस्क| उत्तराखंड में 2022 विधानसभा चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी बीजेपी(BJP) के खिलाफ मोर्चा खोल चुकी है. दिल्ली के उपमुख्मंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया(Manish Sisodia) दो बार उत्तराखंड के दौरे पर आ चुके हैं. पहले दौरे के दौरान हल्द्वानी में सिसोदिया ने प्रदेश भाजपा सरकार को अपने 5 काम बताने का चैलेंज किया था और खुली बहस के लिए निमंत्रण दिया था. इसके जवाब में बीजेपी सरकार में कैबिनेट मिनिस्टर मदन कौशिक(Madan Kaushik) ने कहा था कि वह एक सांस 100 काम गिना देंगे. आम आदमी पार्टी ने इस बयान के आधार पर मदन कौशिक को बहस की खुली चुनौती दे डाली और इसी बहस में हिस्सा लेने के लिए मनीष सिसोदिया आज 4 जनवरी को देहरादून पहुंचे.

मनीष सिसोदिया के बहस के चैलेंज के जवाब में मदन कौशिक ने बयान दिया था कि बहस की तारीख बीजेपी तय करेगी और बहस दिल्ली(Delhi) में होगी. हालांकि आप अपनी मांग पर अड़ी रही और इसी सिलसिले में सोमवार को सुबह ग्यारह बजे सिसोदिया IRDT ऑडिटोरियम पहुंचे जहां उन्हेंने कुछ समय कौशिक का इंतजार किया. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को जीरो वर्क सीएम(Zero-work CM) बताया. उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों की तुलना दिल्ली के सरकारी स्कूलों से की.

उत्तराखंड में डेवलपमेंट की तुलना केजरीवाल के विकास मॉडल से तुलना करते हुए सिसोदिया ने कहा कि अगर सरकार के पास काम गिनाने के लिए होते तो मदन कौशिक यहां बहस में मौजूद होते. साथ ही मदन कौशिक के बहस में नहीं पहुंचने पर सिसोदिया ने उन्हें 6 जनवरी को दिल्ली आकर बहस करने का आमंत्रण दिया है. सिसोदिया ने कहा कि वे कौशिक को दिल्ली के स्कूल, हॉस्पिटल और मोहल्ला क्लीनिक दिखाएंगे. लोकतंत्र में बहस की जरूरत बताते हुए कहा कि कब हमारे देश की राजनीति में लोकतांत्रिक बहस होगी. बीजेपी पर चुटकी लेते हुए मनीष ने कहा कि भाजपा मुश्किल समय में निकल लो की नीति अपनाती है.

Leave a Comment