Udayprabhat
राज्य

8 सालों में नहीं बनी एक भी इंच सड़क, थक-हारकर खुद करेंगे निर्माण

गैरसैंण| मालकोट- तेवाखर्क मोटर मार्ग निर्माण में हो रहे बिलम्ब से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ते जा रही है. सोमवार को ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुच कर निर्माण कार्य अविलम्ब शुरु करवाने की गुहार के साथ आंदोलन की चेतावनी भी दी है. पत्र में 25 जनवरी तक कार्य शुरु नहीं किए जाने पर 26 जनवरी गणतंत्र दिवस से श्रमदान के साथ मार्ग निर्माण किये जाने का निर्णय लिया गया है. चेतावनी भरे शब्दों में कहा गया है कि इस दौरान किसी भी अप्रिय घटना के लिए प्रशासन व सरकार जिम्मेदार होगी.

बताते चलें कि वर्ष 2012 में स्वीकृत मालकोट-कालीमाटी-सेरा-तेवाखर्क सड़क निर्माण में हो रहे विलम्ब को लेकर ग्रामीणों ने हरसम्भव दरवाजे पर दस्तक के साथ लोकतांत्रिक तरीके से धरना, प्रदर्शन व भूख हड़ताल तक कर चुके हैं किंतु आश्वासनों के सिवा उन्हें कुछ नहीं मिल सका है. ब्लाक कार्यालय से लेकर विधायक तक अपनी आवाज पहुचा चुके ग्रामीणों ने शनिवार को गढ़वाल सांसद से भी निवेदन कर चुके हैं किंतु कोई सकारात्मक जवाब नही मिलने से आहत हैं.

ज्ञात हो कि तमाम धरना प्रदर्शनों के बाद फरवरी माह के अंत मे सैकड़ों ग्रामीणों ने गांव से 20 किमी तहसील मुख्यालय पहुच कर प्रदर्शन किया व भूख हड़ताल सुरु कर दिया. 4 दिन तक भूख हड़ताल पर बैठे ग्रामीणों को विधायक कर्णप्रयाग सुरेंद्र सिंह नेगी ने 3 मार्च को लिखित रूप से आश्वासन दिया कि 2 माह के भीतर सड़क निर्माण शुरु कर दिया जाएगा, किन्तु ऐसा नहीं हो सका. ग्राम पंचायत प्रधान सेरा हेमा देवी, ग्राम प्रधान कालीमाटी अनिता देवी व प्रधान मालकोट प्रियंका देवी का कहना है कि अब ग्रामीणों ने स्वयम सड़क निर्माण का निर्णय लिया है.

मामले में क्षेत्र विधायक नेगी का कहना है कि सड़क पर जल्दी ही कार्य सुरु होगा. इस बीच कोविड के कारण कई विकाश कार्य प्रभावित हुए है. जिनको पटरी पर लाने का प्रयास किया जा रहा है.

Leave a Comment