Udayprabhat
uttrakhand

विनोद थपलियाल को थाना सदर, गजेंद्र बहुगुणा को धरासू थाने की जिम्मेदारी

हरीश थपलियाल

उत्तरकाशी| नव नियुक्त एसपी मणिकांत मिश्रा ने दो पुलिस अधिकारियों को थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है. इसी क्रम में एसओ धरासू विनोद थपलियाल को सदर कोतवाली की एहम जिम्मेदारी दी गई है और देहरादून(Dehradun) जिले से ट्रांसफर हो कर आये निरीक्षक गजेंद्र बहुगुणा को थानाध्यक्ष धरासू की कमान सौंपी गई है.

ये भी पढ़ें – दवा खरीद घोटाले और फर्जी गूल निर्माण में घपलेबाजों पर सीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश

बताया जाता है,कि एसओ विनोद थपलियाल(SO Vinod Thapaliyal) और इंस्पेक्टर गजेंद्र बहुगुणा(Inspector Gajendra Bahuguna) की अच्छी पुलिस कार्यशैली और सौम्य व्यवहार की पहचान रखते हैं। नवनियुक्त एसओ सदर विनोद थपलियाल ने बताया कि हमारी प्राथमिकता है कि हर पीड़ित की समस्याओं का निराकरण करना इसी उद्देश्य से थाने में एसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशानुसार जो टास्क दिए जाएंगे उन्हें शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा. खासतौर पर बढ़ती नशे की प्रवृत्ति(Drug Addiction) और अवैध शराब की तस्करी पर पुलिस का फोकस रहेगा.

http://udayprabhat.co.in/hindi-news-pm-modi-will-get-coronavirus-vaccine-in-second-phase-of-vaccination/

एसओ विनोद थपलियाल को तत्कालीन डीएम और एसपी की जान बचाने के उपरांत भारत सरकार ने जीवन रक्षक पदक से सम्मानित किया है. थपलियाल जनपद के बड़कोट,धरासू और अब नए थानाध्यक्ष के रूप में उत्तरकाशी थाना कोतवाली में नई ऊर्जा के साथ जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे.

http://udayprabhat.co.in/illiterate-land-mafia-hold-nagar-nigam-property-in-sahsastra-dhara-road/

Leave a Comment