Udayprabhat
uttrakhandराज्य

इंटरसेप्टर वाहन से महीने में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में चलाया जाएगा चेकिंग अभियान

कोटद्वार। एसएसपी पौड़ी पी रेणुका देवी द्वारा जनपद पुलिस के हाईटेक इंटरसेप्टर(Interceptor) वाहन से पौड़ी जनपद के सभी थाना क्षेत्रो में चैकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इंटरसेप्टर एक हाईटेक वाहन है जिसमें वाहन चैकिंग सम्बंधित सभी उपकरण लगे हैं जिसके माध्यम से प्रभावी चैकिंग की जा सकती है।

उक्त अभियान के तहत मुख्य रूप से तेज गति से वाहन चलाना, शराब पीकर वाहन चलाना और ओवरलोडेड वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। इसी क्रम में सतपुली थाना क्षेत्र में भी इंटरसेप्टर वाहन से चैकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस कर्मियों द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमों के तहत जागरूक करने के साथ-साथ आने-जाने वाले वाहन चालकों तथा सवारियों को कोरना संक्रमण से बचाव हेतु नि:शुल्क मास्क भी वितरित किये गए। थानाध्यक्ष सन्तोष पैथवाल द्वारा बताया गया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Comment