- राज्य विश्वविद्यालयों में शीघ्र लागू होगी डिजी लाॅकर व्यवस्था: डाॅ धन सिंह
- प्रत्येक निजी शिक्षण संस्थान एक-एक गांव गोद लेकर चलायेंगे जागरूकता अभियान
- निजी शिक्षण संस्थानों को वर्ष 2022 तक करवाना होगा नैक मूल्यांकन
देहरादून| राज्य के राजकीय विश्वविद्यालयों(State Universities) में जल्द ही डिजी लाॅकर(Digi Locker) व्यवस्था लागू की जायेगी ताकि छात्र-छात्राओं(Students) को घर बैठे अपने अंकपत्र(Marksheet) एवं प्रमाण पत्र(Certificate) उपलब्ध हो सकेंगे. यह व्यवस्था छात्र संख्या के मद्देनजर रखते हुए सर्वप्रथम श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय(Sridev Suman University) में लागू की जायेगी. राज्य के सभी उच्च शिक्षा प्रदान करने वाले निजी शिक्षण संस्थान एक-एक गांव को गोद लेकर सामाजिक(Social), शैक्षिणक(Educational), स्वच्छता एवं स्वास्थ्य(hygien and health) संबंधी जागरूकता अभियान चलायेंगे.
योजना की घोषणा करते हुए उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने दून विश्वविद्यालय(Doon University) में निजी शिक्षण संस्थानों(Private educational institute) में कहा कि वर्तमान में सर्वाधिक निजी शिक्षण संस्थान श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय से सम्बद्ध हैं, लिहाजा छात्रहित में डिजीटल लाॅकर व्यवस्था लागू करना अति आवश्यक है. इस संबंद्ध में उन्होंने श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के कुलपति को कार्यवाही करने के निर्देश दिये. विभागीय मंत्री डाॅ. रावत ने कहा कि विश्वविद्यालय से मान्यता प्राप्त निजी शिक्षण संस्थान वर्ष 2022 तक नैक ग्रेडिंग(NAAC Grading) का मूल्यांकन करायेंगे ताकि नई शिक्षा नीति(New Education Policy) के तहत उन्हें सरकार द्वारा स्वायत्ता प्रदान की जा सकेगी.
देहरादून में बनेगी साइंस सिटी, UCOST और NCSM के बीच समझौते पर हस्ताक्षर | UdayPrabhat
चारधाम यात्रा : जानिए इस साल कब खुलेंगे चारों धामों के कपाट, | | UdayPrabhat
