Udayprabhat
देहरादून

ट्रैफिक जाम वाला टूर : वादियां घूमने की चाह में जाम से जूझ रहे सैलानी

देहरादून| मसूरी नगर में पिछले दिनों हुई बर्फबारी(Snowfall) के बाद बड़ी संख्या में सैलानी(Tourist) मसूरी की वादियों का लुत्फ उठाने पहुंच रहे हैं. इससे शहर में जाम की समस्या हो रही है, चौक चौराहों पर बार-बार लग रहे जाम से सैलानियों का अलावा स्थानीय लोग(Locals) भी जूझ रहे हैं.

शहर के लंढोर और रोड पिक्चर पैलेस चौक गांधी चौक कैंपटी रोड पर रविवार को जबरदस्त जाम लगा रहा लेकिन पुलिस प्रशासन यातायात व्यवस्था बनाने में पूरी तरह से नाकाम दिखा. हरियाणा(Haryana) से सैलानी राजवीर सिंह का कहना है कि मसूरी और धनोल्टी में बर्फ देखने के लिए आए हैं लेकिन यहां आधे घंटे से जाम में फंसे हैं. कोई सुध लेने वाला नहीं है.

सीओ नरेंद्र पंत(CO Narendra Pant) ने बताया कि बड़ी संख्या में सैलानियों के पहुंचने से जाम की स्थिति बन रही है यातायात को विस्थापित करने के लिए पुलिसकर्मी लगातार काम कर रहे हैं शहर में पुलिस फोर्स(Police Force) की कमी का असर यातायात व्यवस्था पर पड़ रहा है. बता दें मसूरी कोतवाली सहित सभी छह पुलिस चौकियों में करीब 90 पुलिस कर्मियों की तैनाती होनी चाहिए लेकिन मौजूदा समय में मात्र 30 पुलिसकर्मी है साथ ही कुछ पुलिसकर्मी ट्रेनिंग पर गए हैं जिससे व्यवस्था गड़बड़ा रही है.

http://udayprabhat.co.in/crime-minor-girl-raped-in-kotdwar-police-files-case-against-accused/

http://udayprabhat.co.in/breaking-news-highlights-flash-flood-into-dhauli-ganga-river-in-joshimath-chamoli-uttarakhand-government-issues-high-alert-to-public-and-sdrf-disaster-management-teams-and-administration-in-va-2/

Leave a Comment