Udayprabhat
uttrakhandराज्य

स्थानीय प्रशासन के फैसले से अवैध खनन माफिया में मचा हड़कंप

  • अवैध खनन रोकने के लिए प्रशासन ने की एंटी माइनिंग टीम का गठन कोटद्वार के कौड़िया चेक पोस्ट पर 24 घंटे रहेगी तैनात।
  • फैसले से अवैध खनन माफियाओं में हड़कंप।

 राकेश पंत 

कोटद्वार| तहसील क्षेत्र में माफिया राज (Mafia Raj) को प्रशासन (Administration) का फैसला नागवार गुजर रहा है. अवैध खनन (Illegal Mining) माफिया में हड़कंप मचा हुआ है. 

एसडीएम अपर्णा ढोडियाल (SDM Aparna Dhaundiyal) ने इलाके में बहने वाली नदियों में हो रहे अवैध खनन को रोकने के लिए ने एंटी माइनिंग टीम का गठन किया है. इस  टीम में पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर (Sub Inspector), तहसीलदार (Tehsildar), खनन अधिकारी (Mining Officer) वन विभाग के कर्मचारी (Forest Department employee)और  होमगार्ड (Home guard) के जवानों को तैनात किया गया है. यह टीम 24 घंटे कौड़िया चेक पोस्ट पर निगरानी रखेगी साथ ही कौड़िया चेक पोस्ट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद भी टीम के द्वारा ली जाएगी.

http://udayprabhat.co.in/hindi-news-uttar-pradesh-shabnam-will-be-first-indian-women-to-be-hanged-in-india/

इस टीम के गठन के बाद अवैध खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है, क्योंकि अवैध खनन से भरे डंपर कौड़िया चेक पोस्ट (Kauria Check post) से ही जाते हैं. भारी वाहनों को बाहर जाने का और कोई दूसरा रास्ता नहीं है. स्थानीय प्रशासन की इस पहल से अवैध खनन पर काफी हद तक रोक लगने की उम्मीद जताई जा रही है. SDM अपर्णा ढोंडियाल की यह पहल अगर परवान चढ़ी तो कोटद्वार(Kotdwar) की नदियों में  दिन रात होते अवैध खनन से नदियों को बचाया जा सकता है.

आपदा में मृतकों के लिए रखे मौन के बीच उठकर चली गई चेयरपर्सन, सभासदों ने बताया अपमान | UdayPrabhat

 

Leave a Comment