देहरादून| सहस्त्रधारा रोड (Shastradhara Road) में गुरुवार को नगर निगम (Nagar Nigam) द्वारा अवैध रूप से सड़क किनारे लगे पेड़ों और बिजली के खंभों पर लगे होर्डिंग और फ्लैक्स हटाने का अभियान चलाया गया. हालांकि अतिक्रमण हटाने की आड़ में कर्मचारी आम जनता से वसूली करने में लगे थे जिसका वीडियो उदय प्रभात न्यूज (Uday Prabhat News) ने अपने फेसबुक पेज पर चलाया था.
इस वीडियो (Video) में कर्मचारी नगर निगम के अधिकारी का नाम भी ले रहा है. उदय प्रभात की खबर का संज्ञान लेते हुए कैलाश जोशी, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने मामले में आरोपी कर्मचारी रवि पर कार्रवाई करते हुए मयूर विहार चौकी में शिकायत दर्ज कराई है.
चौकी इंचार्ज को लिखे पत्र में निगम की ओर से कहा गया है कि इस तरह की गतिविधियों से निगम की छवि खराब हो रही है इसलिए मामले पर IPC की धाराओं के अनुसार कार्रवाई की जाए.
http://udayprabhat.co.in/berojgar-sangh-hand-over-memorandum-to-home-secretary-to-give-age-relaxation-in-police-recruitment/
