Udayprabhat
उत्तर प्रदेशराज्यहेल्थ

मेडिकल की आड़ में झोलाछाप डॉक्टर मरीजों को बांट रहे दवाई.. कब होगी कार्रवाई

उदय प्रभात संवाददाता 

बिजनौर| जिले के ताजपुर में कुछ झोलाछाप डॉक्टर आस-पास स्थित गावों में अपनी कुर्सी मेज डाले हुए लोगो को उल्टी सीधी दवाई देकर उनकी जान से खिलवाड़ करने में लगे है. क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों का कहना है कि किसी व्यक्ति को उल्टी, दस्त , बुखार , नजला , जुकाम कुछ भी मर्ज हो उनके गांव में बैठे ये झोला छाप डॉक्टर सभी मरीजो को केवल 4 गलियों में ही टरका देते हैं. कमाल बात ये भी है कि इन कितना भी भयानक मर्ज हो केवल बीस रुपये में उसकी दवा इन डॉक्टरों के पास मौजूद है.

उधर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की लापरवाही व शिकायत के वावजूद भी उनपर शिकंजा न कसने और उन पर उदारता दिखाने के चलते ही यह झोलाछाप लोगों की जान से खेलने पर आमादा हैं. उधर क्षेत्र का ही एक मेडिकल स्वामी क्षेत्र की जनता को तरह तरह की दवाई देकर उनकी जान से खेल रहा है. जिसको किसी भी अधिकारी का भय नहीं है. ल सिर्फ वह मेडिकल की आड़ में स्वास्थ्य चेकअप व उन्हें तरह तरह की दवाई वितरित कर न उनकी जान से खेल रहा है बल्कि मौटे पैसे कमाकर वारे – न्यारे कर रहा है.

लोगों ने औषधि निरीक्षक से क्षेत्र की मासूम जनता की जान से खेलने वाले ऐसे मेडिकल स्वामी की जांच कर उनके लाइसेंस निरस्त करने की मांग की है.

खबर का असर : होर्डिंग हटाने की आड़ में वसूली कर रहे नगर निगम के कर्मचारी पर कार्रवाई 

Leave a Comment