Udayprabhat
uttrakhand

जोशीमठ भूधंसाव को लेकर के, जिलाधिकारी चमोली ने विभिन्न विभागों के साथ संयुक्त बैठक की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए

जोशीमठ भूधंसाव को लेकर के जिलाधिकारी चमोली ने विभिन्न विभागों के साथ संयुक्त बैठक की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए चमोलीजोशीमठ में वर्ष 2022 से लगातार भूस्खलन की घटना हो रही है और कई परिवारों को अपना घर भी छोड़ना पड़ा है आज भी जोशीमठ में स्थिति साफ नहीं हुई है की लोगों को यहां से अन्य जगह विस्थापित किया जाए जांच एजेंसियों के द्वारा कई तरह के अध्ययन किए गए हैं किंतु रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया गया है आज भी स्थिति साफ नहीं होने कारण लोग निर्णय नहीं ले पा रहे हैं कि क्या किया जाए जोशीमठ के लोगों ने दो दिन पूर्व तहसील मुख्यालय पर सांकेतिक धरना दिया था इसके बाद जिलाधिकारी ने जिला स्तर पर जोशीमठ के संबंध में एक बैठक की गई जिसमें भूधसांव के बाद विभिन्न विभागों के द्वारा किए जाने वाले कार्यो को लेकर गुरूवार को लेकर जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने संबधित अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने निर्देशित किया कि भू धसाव प्रभावित भवनों की रेट्रोफिटिंग व नरसिंह मंदिर मोटर मार्ग सुधारीकरण हेतु शीघ्र डीपीआर तैयार की जाए। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, नए विद्यालय भवनों के निर्माण तथा पर्यटन केन्द्रों के लिए भूमि चयन करें। जल संस्थान को नई पेयजल योजना के लिए टेंडर करने और जल निगम को सीवर लाईन व ड्रेनेज सिस्टम हेतु कार्य योजना व डीपीआर बनाने के लिए कंसलटेंट नियुक्त करने के निर्देश दिए। सिंचाई विभाग को टीएचडीसी से समन्वय करते हुए अलकनंदा नदी तट पर सुरक्षा दीवार हेतु डीपीआर तैयार करने को कहा। जिलाधिकारी ने कहा कि सीबीआरआई से जोशीमठ में नई दरारों का सर्वेक्षण भी कराया जाए।

Leave a Comment