G-20 शिखर सम्मेलन में सुरक्षा-व्यवस्था को परखने के लिए शनिवार और रविवार को फिर फुल ड्रेस (कारकेड) रिहर्सल की जाएगी। इस वजह से दो दिन (शनिवार और रविवार) सुबह आठ से शाम चार बजे तक नई दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों की सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। इस संबंध में यातायात पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी कर जानकारी दी है।
Security Arrangement: G-20 शिखर सम्मेलन में सुरक्षा-व्यवस्था को परखने के लिए शनिवार और रविवार को फिर फुल ड्रेस (कारकेड) रिहर्सल की जाएगी। इस वजह से दो दिन (शनिवार और रविवार) सुबह आठ से शाम चार बजे तक नई दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों की सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। इस संबंध में यातायात पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी कर जानकारी दी है।
इन मार्गों से होगी मेहमानों की आवाजाही
पुलिस अधिकारी ने बताया कि रिहर्सल के दौरान विभिन्न होटलों से राजघाट, प्रगति मैदान स्थित आईटीपीओ, राजघाट से आईटीपीओ और आईटीपीओ से होटलों तक काफिले निकाले जाएंगे। इसमें उन गाड़ियों को भी शामिल किया जाएगा, जिनमें सवार होकर विदेशी मेहमान आवाजाही करेंगे।
मेहमानों की आवाजाही के वक्त के अनुसार होगी रिहर्सल
यह काफिले सुबह ठीक उसी समय निकाले जाएंगे, जिस समय विदेशी मेहमानों का आवाजाही होगी। गत शनिवार और रविवार को भी फुल ड्रेस रिहर्सल की गई थी। रिहर्सल के चलते नई दिल्ली, दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम व मध्य दिल्ली के कई इलाकों में यातायात प्रभावित रहेगा।
विदेशी मेहमान जिन होटलों में ठहरेंगे, वह दक्षिण दिल्ली, एयरोसिटी, दक्षिण-पश्चिम और नई दिल्ली में हैं। इन सभी होटलों से सुबह के समय गाड़ियों के काफिले निकलेंगे, जिसके चलते इन रास्तों से गुजरने वाले वाहनों को कुछ समय के लिए रोका जाएगा। इसके लिए वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग सुझाए गए हैं।
लोग इन रास्तों को कर सकते हैं यात्रा
उत्तर-दक्षिण कारिडोर
रिंग रोड, आश्रम चौक, सराय काले खां, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, नोएडा लिंक रोड, पुस्ता रोड, युधिष्ठिर सेतु, आईएसबीटी कश्मीरी गेट, रिंग रोड, मजनू का टीला, एम्स चौक से रिंग रोड, धौला कुआं, रिंग रोड, बरार स्क्वॉयर, नारायणा फ्लाईओवर, राजौरी गार्डन जंक्शन, रिंग रोड, पंजाबी बाग जंक्शन, रिंग रोड, आजाद पुर चौक।
पूर्व-पश्चिम कारिडोर
डीएनडी फ्लाईओवर, रिंग रोड, आश्रम चौक, मूलचंद अंडरपास, एम्स चौक, रिंग रोड, धौला कुआं, रिंग रोड, बरार स्क्वायर, नारायणा फ्लाईओवर तक, युधिष्ठिर सेतु, रिंग रोड, चंदगी राम अखाड़ा, मॉल रोड, आजाद पुर चौक, रिंग रोड, लाला जगत नारायण मार्ग।
हवाई अड्डे और रेलवे स्टेशन के लिए मेट्रो से करें यात्रा
यात्री एयरपोर्ट की यात्रा के लिए अपने निजी वाहनों, आटो, टैक्सियों का उपयोग कर सकेंगे। लेकिन सड़क यात्रा के दौरान उन्हें देरी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में यात्री अपनी यात्रा की योजना अग्रिम समय लेकर बनाएं।
रेलवे स्टेशनों तक आसान और अधिक सुविधाजनक पहुंच के लिए यात्रियों को मेट्रो सेवाओं का अधिकतम उपयोग करने की सलाह दी जाती है, विशेष रूप से नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन से एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन के माध्यम से द्वारका सेक्टर 21 मेट्रो स्टेशन को जोड़ने वाली एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन का उपयोग करें।
