पब्लिक इण्टर कालेज सुरखेत में यूसर्क विज्ञान चेतना केन्द्र तथा सैर सलीका की संयुक्त पहल पर छात्रों ने विद्यालय की अमृत वाटिका में शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों की पुण्य स्मृति में रोपे गये फलदार पौधों का
तिलक करके रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबन्धन का पर्व मनाया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य पुष्कर सिंह नेगी के मार्गदर्शन में 09 से 15 अगस्त तक मेरी माटी- मेरा देश अभियान के तहत विद्यालय परिसर में शहीदों और वीर सेनानियों के नाम से 75 फलदार पौधों का रोपण करके अमृत वाटिका तैयार की गई थी। रक्षाबन्धन के पावन पर्व के उपलक्ष्य में यूसर्क विज्ञान चेतना केन्द्र तथा सैर सलीका कार्यक्रम के अन्तर्गत छात्रों ने इन पौधों को तिलक लगाकर तथा उन पर रक्षासूत्र बाँधकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। फलदार पौधों पर रक्षासूत बांधकर रक्षाबन्धन का पर्व मनाने की इस नई पहल में प्रधानाचार्य पुष्कर सिंह नेगी, छात्र विश्वजीत सिंह, प्रयास रमोला, गौरव सिंह तथा अभिनीत रावत रावत ने सहयोग किया।
