Udayprabhat
uttrakhand

महिला और एक पुरुष की शव मिलने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया

राजधानी देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में पिछले दिनों एक महिला और एक पुरुष की शव मिलने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। घटना को लेकर हत्या और आत्महत्या सहित कई तरह की संभावनाएं जताई जा रही थी। पुलिस ने घटना पर काफी होमवर्क किया और अब जाकर इसका खुलासा हुआ है। जांच के बाद पता चला दोनों की मौत सड़क दुर्घटना में हुई थी। क्षेत्र में दूध की सप्लाई करने वाले शाहरुख नाम के युवक की लोडर गाड़ी से टक्कर लगने के बाद दोनों घायल हो गए और मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद लोडर चालक काफी डर गया और खुद को बचाने के लिए उसने साक्ष्य को मिटाने का प्रयास किया और दोनों मृतकों की डेड बॉडी को नहर में फेंक दिया। दोनो शवों को इस तरह से फेंका गया था कि पहली नजर में ये मामला आत्महत्या और हत्या जैसा लग रहा था।

Leave a Comment