Udayprabhat
uttrakhand

मोबाइल लूट की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना को अंजाम देने वाले एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

मोबाइल लूट का पर्दाफाश करते हुए दून पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के पास से घटना में लूटा गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया है। बता दें कि 2 नवंबर को थाना पटेलनगर पर एक महिला द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया था कि 31 अक्टूबर को वह तहसील चौक से शिमला बाईपास की तरफ जा रही थी कि तभी लालपुल के पास एक बाईक सवार व्यक्ति द्वारा चलते मैजिक वाहन से महिला के हाथ से उनका मोबाइल फोन छीनकर भाग गया था जिस पर पुलिस ने कारवाई करते हुए बीते घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को निरंजनपुर मण्डी के पीछे खाली ग्राउण्ड से लूटे गए मोबाइल फोन एंड्राइड वन प्लस के गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त मेहुवाला माफी का रहने वाला है।

Leave a Comment